July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

महासंघ एकीकृत की बैठक में संविदाकर्मियों ने किया हंगामा

महासंघ एकीकृत की बैठक में संविदाकर्मियों ने किया हंगामा

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत बूंदी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें संविदाकर्मियों ने उनकी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कुछ देर हंगामा भी किया। इनकी मांग थी कि संगठन राज्य सरकार पर दबाव डालकर बजट में उनकी मांगों की पूर्ति की घोषणा करवाए।

संगठन के बूंदी तहसील अध्यक्ष मनोज खटीक ने बताया कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सामान्य चिकित्सालय में जिलाध्यक्ष अनीस अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी फरवरी में ऐतिहासिक संभाग स्तरीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर योजना तैयार की गई ।
जिला अध्यक्ष अनीस अहमद ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों को देखते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम और आरजीएचएस व चिरंजीवी योजना लागू की है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति विश्वास जगा है। सम्भाग स्तरीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। इस अधिवेशन में दो सत्र होंगे। एक सत्र में सत्ता पक्ष के नेता और दूसरे सत्र में विपक्ष के नेता मुख्य वक्ता होंगे। इनके समक्ष कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्त मांगों का समाधान अधिवेशन के दौरान करवाया जाएगा। इनमें संविदा निविदा मानदेय कर्मचारियों को नियमित करने और नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित सम्पूर्ण मांगें रखी जाएंगी।

महासंघ की इस बैठक में संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव डालने के लिए जिलाध्यक्ष से उलझ‌ पड़े। समझाइश के बाद यह काफी मुश्किल से शांत हुए। महासंघ के जिला महामंत्ररी अरुण शर्मा ने इन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के बजट में इन्हें जरूर राहत मिलेगी।

संघ के प्रवक्ता मुस्तकीम बहलिम ने बताया कि बैठक को सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इस दौरान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ जिला अध्यक्ष मनोज खटीक, नर्सेज एसोसिएशन की संयोजिका नगीना सोनी, कर्मचारी महासंघ महामंत्री अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, एनएचएम जिला अध्यक्ष नवीन बागला, समग्र शिक्षक संघ नरेंद्र सोलंकी, शिक्षक संघ कांग्रेस के कमाल खान, आशा सहयोगिनी संघ की रेखा पाराशर‌ व जाहिदा बानो, नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, प्रभु लाल नोगिया, एन एचएम मैनेजमेंट केडर संघ के नवीन बागला, संविदा लेबोरेटरी टेक्नीशियन संघ के अमित गौतम, आशा सुपरवाइजर संघ के संदीप तेजस्वी, लेबोरेटरी तकनीशियन संघ के प्रवीण शर्मा, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना कार्मिक संघ के धर्मराज सुमन, ममता अजमेरा, जितेंद्र चंदेल, सीएचओ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष देवराज गुर्जर, तेजराज सिंह राणा, हंसराज चौधरी, ममता शर्मा, रामेश्वरी सोनी, चित्रसेन, मथुरा मीणा, प्रभुलाल नोगिया, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न बागड़ी, युवराज, हनीफ अंसारी, आरिफ, योगेंद्र महावर, गिर्राज बसवाल, वन कर्मचारी संघ से नरेंद्र सिंह, सूचना तकनीकी कर्मचारी संघ के राकेश सक्सेना, मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ से जाहिद जीलानी, अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ के संयोजक अनवार अहमद, शिक्षक संघ राधाकृष्णन के संजीव भारद्वाज, कृषक मित्र संघ के रामलाल गुर्जर, पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के दुर्गेश चंदोलिया, यशोदा कार्मिक संघ की माया शर्मा, सीएचए संघर्ष समिति के यश सक्सेना, प्रबोधक संघ के नवीन कुमार, कम्प्यूटर शिक्षक संघ के हंसराज चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नर्सेज ऑफिसर अबरार अहमद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.