अनीस अहमद बने कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री, बधाईयों का लगा तांता
एनसीआई@बून्दी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय ने महासंघ एकीकृत के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सामान्य चिकित्सालय बून्दी में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अनीस अहमद को संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
संगठन के बूंदी जिला प्रवक्ता अमित गौतम ने बताया कि अनीस अहमद की यह नियुक्ति महासंघ के आम कार्यकर्ताओं व राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की भावनाओं के अनुरूप की गई है।
दूसरी ओर, अनीस अहमद की इस नियुक्ति पर उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों से निरंतर बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
