April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मंत्री डॉ. महेश जोशी से मिला महासंघ एकीकृत बूंदी का प्रतिनिधिमंडल, उन्होंने निमंत्रण को स्वीकारा

मंत्री डॉ. महेश जोशी से मिला महासंघ एकीकृत बूंदी का प्रतिनिधिमंडल, उन्होंने निमंत्रण को स्वीकारा

एनसीआई@बूंदी

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत बूंदी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय एवं संगठन के कोटा संभाग के संयोजक अनीस अहमद के नेतृत्व में जल भवन जयपुर में पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित तकनीकी डायरी के विमोचन कार्यक्रम में मंत्री डॉ. महेश जोशी से मिला। इस दौरान डॉ. जोशी ने कोटा सम्भाग में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों वाले कार्यों की सराहना की।

संगठन के प्रवक्ता अमित गौतम ने बताया कि महासंघ एकीकृत के अतिरिक्त महामंत्री मनोज सक्सेना ने राज्य के आगामी बजट में संविदाकर्मियों की मांगें पूरी करने का ज्ञापन दिया। इस पर मंत्री डॉ. जोशी ने इस पर ठोस आश्वासन दिया। महासंघ के सम्भाग प्रभारी ने मार्च माह में बूंदी में अयोजित होने वाले सम्भागीय अधिवेशन के लिए निमंत्रण भी दिया। इस पर उन्होंने शीघ्र बूंदी आने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में महासंघ के बूंदी जिला अध्यक्ष अनीस अहमद ने जलदाय मंत्री महेश जोशी का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। साथ ही महासंघ की जिला शाखा बूंदी के अध्यक्ष की ओर से अन्य पदाधिकारियों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम की प्रशंसा की। इस अवसर पर पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के जयपुर नगर अध्यक्ष मोहम्मद सदीक, जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंदोलिया, महामंत्री मनोज सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भगवान गौड़ व विष्णु जांगिड़ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.