April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: विश्व शांति व जनकल्याण के लिए श्रावणी कर्म का महत्वपूर्ण आयोजन 31 अगस्त की सुबह

बूंदी: विश्व शांति व जनकल्याण के लिए श्रावणी कर्म का महत्वपूर्ण आयोजन 31 अगस्त की सुबह

एनसीआई@बूंदी

बुंदिस्थ ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र परिषद के तत्वावधान में रक्षाबंधन एवं श्रावणी पूर्णिमा पर्व पर विश्व शांति व जनकल्याण के लिए श्रावणी कर्म का आयोजन गुरुवार सुबह जैतसागर पर माधो की पेडिया स्थित शिव मंदिर परिसर में किया जाएगा। विश्व बंधुत्व की भावना में वृद्धि के संकल्प के साथ देव-ऋषि तर्पण तथा हवन का आयोजन विद्वान आचार्य व पंडितों द्वारा किया जाएगा।

परिषद के प्रवक्ता ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद जगन्नाथपुरा के अनुसार वैदिक परम्परा के अनुसार कार्यक्रम का संचालन वेद आचार्य पंडित अनिल शर्मा द्वारा किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे श्रावणी कर्म के तहत नूतन यज्ञोपवीत धारण तथा सामूहिक रक्षाबंधन विधान होगा।

अध्यक्ष पंडित श्रीकांत शर्मा चालक देवी वालों एवं मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में वेद पूजन भी किया जाएगा कार्यक्रम में वैदिक संस्कृति से जुड़े विभिन्न विद्वानों के साथ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.