April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को तगड़ा झटका, मोदी केबिनेट से हटाए जाने के बाद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लिया

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को तगड़ा झटका, मोदी केबिनेट से हटाए जाने के बाद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लिया

एनसीआई@नई दिल्ली/सेन्ट्रल डेस्क

हाल ही में मोदी केबिनेट से हटाए गए पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति और सांसद का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह सिर्फ बीजेपी को पसंद करते हैं और वह किसी और पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह भी कहा है कि उनके इस फैसले का सम्बन्ध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है। पिछले दिनों जब उन्हें केबिनेट से हटाया गया था तो उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह अपने लिए दुखी हैं।

राजनीति में आने से पहले गायक के रूप में फेमस बाबुल ने फेसबुक पर एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने पिछले दिनों अमित शाह और जेपी नड्डा को राजनीति छोड़ने के फैसले के बारे में बता दिया था। उन्होंने लिखा, ”मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कई मायनों में प्रेरित किया है। मैं उनके प्यार को कभी नहीं भूलूंगा।” 2014 में बीजेपी में शामिल होने के बाद दो बार आसनसोल से सांसद बने बाबुल ने आगे लिखा, ”सवाल उठेगा कि मैंने राजनीति क्यों छोड़ी? मंत्रालय के जाने से इनका कोई लेनादेना है क्या? हां वह है-कुछ लोगों के पास होना चाहिए! चिंता नहीं करना चाहते हैं तो अगर वह सवाल का जवाब देंगे तो सही होगा-इससे मुझे भी शांति मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.