April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 16 अगस्त से विशाल आंदोलन की चेतावनी, रणनीति का बूंदी से हुआ आगाज

मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रदेश कार्यकारणी ने बून्दी से की अभियान की शुरुआत, सरकार से समय रहते मांगें मांगने की मांग

एनसीआई@बूंदी

मंत्रालयिक कर्मचारियों की शनिवार को धानमंडी धर्मशाला में हुई अहम बैठक से प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी ने अपने राज्यव्यापी दौरे का आगाज किया। इसमें राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि 15 अगस्त तक संगठन की मांगें नहीं मानी गई 16 अगस्त से  विशाल आंदोलन शुरू किया जाएगा।

संयुक्त सचिव शिवराज सैनी ने विज्ञप्ति में बताया कि 31 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रालयिक कर्मचारियों की यह बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बूंदी जिले के मंत्रालयिक कर्मचारियों की जिला कार्यकारणी व समस्त ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। इसमें राजसिंह चौधरी ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों यथा ग्रेड पे 3600, पदोन्नति के शेष रहे पदों, सचिवालय पैटर्न, पदोन्नति के नियमों में संशोधन व योग्यता स्नातक सहित मांग पत्र की सभी मांगों के सम्बन्ध में महासंघ द्वारा अब तक किए गए प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि यदि राज्य सरकार ने 15 अगस्त तक मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में आदेश के रूप में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 16 अगस्त से महासंघ द्वारा विशाल आन्दोलन का आगाज किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। आन्दोलन की व्यापक तैयारी के सम्बन्ध में प्रदेश कार्यकारणी सम्पूर्ण राज्य का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत बूंदी जिले से की गई है।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र दाधीच, ट्रिब्यूनल चैयरमेन कमलेश शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष चन्दन पंचोली, राकेश कुमार शर्मा, रामस्वरूप राठौर, शिवराज पुरी, ऋतुराज दाधीच, शंकर लाल सैनी, देवी सिंह शक्तावत, इन्द्र कुमार विजय, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, मनोज, मुकेश मेघवंशी, सत्यनारायण मीणा, संजय माथुर, दिनेश, विष्णु, कमलेश जैन, श्याम सुन्दर गोस्वामी, देवेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, शिवराज गोचर, धवलेश्वर कुमार सिंह, अमित शर्मा, नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.