April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बैंक के एटीएम हॉल में आग लगी, 6 मशीनें हुई खराब, लाखों रुपए जलने से बचे

बैंक के एटीएम हॉल में आग लगी, 6 मशीनें हुई खराब, लाखों रुपए जलने से बचे

एनसीआई@बारां

शहर के बीच स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम हॉल में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से भारी नुक़सान हो गया। आग की लपटों को उठती देख राहगीरों व आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। वहीं, सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर दमकल ने मौके पर पहुंच बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया, हालांकि तब तक एटीएम मशीन, पासबुक प्रिंटिंग सहित 5-6 मशीनें जलकर खराब हो गईं थीं। इनमें रखे हुए 17 लाख रुपए सुरक्षित बचने की बैंक मैनेजर ने पुष्टि कर दी है, मगर 2 लाख रुपए पर संशय बरकरार है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का ऑफिस दीनदयाल पार्क के पास तीन मंजिला भवन में स्थित है। इसके ठीक पास ही बैंक का एटीएम हॉल है। इस भवन के आसपास रिहायशी मकान, दुकान व शोरूम भी हैं। इस प्रकार आग पर समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। दोपहर 12 बजे के आसपास आग लगने की यह घटना हुई। एटीएम हॉल में आग लगते ही स्टाफ सहित आसपास के लोगों मैं खलबली मच गई। प्रारम्भ में बैंक के प्रबधंक ओर सिक्युरिटी गार्ड ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बढती गई और मशीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

बैंक प्रबंधक ने यह कहा

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक अमित परिहार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम हॉल में शॉर्ट सर्किट से पैनल में आग लग गई थी। इस पर पहले तो स्टाफ ने वहां मौजूद अग्निश्मन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इससे मशीनें जलकर खराब हो गईं। मगर उनमें रखा करीब 17 लाख रुपए से अधिक की राशि सुरक्षित है। एक मशीन के ज्यादा जल जाने से उसका लॉक नही खुल पाया है। उंसमे करीब दो लाख रुपए हैं। इंजीनियर ही आकर उसके लॉक को खोलेगा, तब जाकर उन रुपयों के बारे में पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.