राजस्थान: 1 सितम्बर से खुल जाएंगे विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, स्कूल व कोचिंग इंस्टिट्यूट, शर्तें लागू
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान के सरकारी और निजी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय व विद्यालयों में 1 सितम्बर से 9 से 12 वीं तक की नियमित कक्षाएं व कोचिंग संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों, विद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ एवं बच्चों को लेकर आने वाले वाहन के चालकों आदि को 14 दिन पूर्व कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ली होनी आवश्यक है। वहीं कोचिंग संस्थानों के सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को वैक्सीन की दोनों डोज ली होनी अनिवार्य है।
