July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा भारत के लिए बड़ा खतरा, यह राज्य होगा बुरी तरह प्रभावित

तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा भारत के लिए बड़ा खतरा, यह राज्य होगा बुरी तरह प्रभावित

पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा, पाकिस्तान अब जैश और लश्कर के आतंकी केम्प पीओके से अफगानिस्तान में शिफ्ट करेगा, ताकि ये अंतरराष्ट्रीय जांच में सामने ना आए। साथ ही भारत विरोधी आतंकी गुटों के लिए अब अफगानिस्तान सुरक्षित ठिकाना होगा। पीओके से अफगानिस्तान में शिफ्ट होंगे आतंकी केम्प, भारत को अब और सतर्क रहने की जरूरत

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

अफगानिस्तान में तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। भारत सहित दुनियाभर के तमाम देश अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए चिंतित हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने न्यूज चैनल इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के उदय का असर पूरे साउथ एशिया में पड़ेगा।

उन्होंने कहा, इसका असर जम्मू कश्मीर में भी दिखेगा। पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा, पाकिस्तान अब जैश और लश्कर के आतंकी केम्प पीओके से अफगानिस्तान में शिफ्ट करेगा, ताकि ये अंतरराष्ट्रीय जांच में सामने ना आए। साथ ही भारत विरोधी आतंकी गुटों के लिए अब अफगानिस्तान सुरक्षित ठिकाना होगा।

अगले 9-11 की भी हो सकती है साजिश

एसपी वैद्य ने कहा, अफगानिस्तान में अब अगले 9-11 की साजिश भी रची जा सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का हौसला बढ़ेगा। वहीं, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तालिबान से अपने कुछ आतंकी जम्मू-कश्मीर में भेजने के लिए कह सकती है, ताकि यहां फिर से आतंक का माहौल पैदा किया जा सके।

प्लेन हाईजेक में तालिबान ने की थी पाकिस्तान की मदद

पूर्व डीजीपी ने कहा, 1999 में हुए प्लेन हाईजेक में तालिबान ने पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की थी। उस वक्त एसपी वैद्य जम्मू के डीआईजी थे और मौलाना मसूद अजहर को कोट भलवल जेल से रिहा किया गया था। वैद्य ने कहा, अब हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। हमें चीन, पाकिस्तान और तालिबान के गठबंधन से निपटना पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने भारत के लिए आने वाले समय को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.