July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शहर की सूरत चमकाने की मुहिम में जुटे मंत्री धारीवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा

शहर की सूरत चमकाने की मुहिम में जुटे मंत्री धारीवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा

एनसीआई@कोटा

विकास कार्यों से शहर की तस्वीर को बदल देने पर जुटे हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज भी सधन दौरा कर इन कार्यों की प्रगति को जांचा-परखा। इस दौरान उन्हें जहां आवश्यकता महसूस हुई अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए। इनमें सबसे अहम बात यह है कि सभी से टाइम लाइन का ध्यान रखने को कहा।

धारीवाल का यह दौरा सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ। आज के इस प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री धारीवाल सुभाष लायब्रेरी, राजकीय महाविद्यालय, अंटाघर अंडरपास, एरोड्रोम सर्किल अंडरपास, सिटी पार्क (ऑक्सीजन), घोड़े वाले बाबा सर्किल, इंदिरा गांधी तिराया, सूरजपोल गेट, चम्बल रीवर फ्रंट (बैराज गार्डन), लाडपुरा गेट व विवेकानंद चौराहा (नयापुरा) का निरीक्षण किया।

गुणवत्ता के साथ समय का भी रखें ध्यान

अपने इस दौरे के बारे में धारीवाल का कहना था कि, कोटा शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। कोटा में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में सरकार का लगातार प्रयास जारी है। इस दौरे में अधिकारियों को कार्यों की प्रगति तय करते हुए नियमित माॅनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर इन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.