April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मुम्बई में ‘निर्भया’ जैसी वारदात, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, हालत नाजुक

मुम्बई में ‘निर्भया’ जैसी वारदात, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, हालत नाजुक

यह शर्मनाक वारदात मुम्बई के साकी नाका इलाके की है। यहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बेहद गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, हालत नाज़ुक।

एनसीआई@मुम्बई

मुम्बई में ‘निर्भया’ जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। यहां एक महिला से बलात्कार के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। यह शर्मनाक और अमानवीय वारदात साकी नाका इलाके की है। महिला को बहुत गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस जघन्य वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंचे। पुलिस को इस वारदात में और भी आरोपियों के शामिल होने की आंशका है। वह पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा हो गईं। अब जिस एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा।

एक अधिकारी के मुताबिक मुम्बई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे एक फोन आया कि साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस सम्बंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.