बूंदी: जिला परिषद की स्थाई समितियों का निर्वाचन 21 व 22 सितम्बर को
एनसीआई@बूंदी
जिला परिषद की पांच स्थाई समितियों प्रशासन स्थापना, वित्त कराधान, विकास उत्पादन, शिक्षा, जलप्रदाय स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय के निर्वाचन के लिए 21 व 22 सितम्बर को जिला परिषद में सुबह 10.00 बजे जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें जिला परिषद के सभी 23 निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करने का समय सुबह 10 से 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच का समय दोपहर 11 से 12 बजे तक व नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 12 से 12.30 बजे तक निर्धारित है। मतदान दोपहर 3 से 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी। स्थाई समिति के अध्यक्ष का निर्वाचन 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे होगा।
