April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जेल जाने से बचा तो सांवलिया सेठ को चढ़ाई चांदी की हथकड़ी, लिया आशीर्वाद

जेल जाने से बचा तो सांवलिया सेठ को चढ़ाई चांदी की हथकड़ी, लिया आशीर्वाद

एनसीआई@चित्तौड़गढ़

सांवलिया सेठ के एक निराले भक्त ने शुक्रवार शाम उन्हें चांदी से बनी हथकड़ी चढ़ाई। कहा जा रहा है कि वह श्रद्धालु किसी मामले में जेल जाने से बच गया तो उसने अपने अराध्य प्रभु को यह उपहार भेंट किया।

मंडफिया स्थित श्रीसांवलियाजी मंदिर में शुक्रवार शाम एक भक्त आया। उसने सांवलिया सेठ को चांदी से बनी 226 ग्राम की हथकड़ी भेंट की। मंदिर भेंट कार्यालय में इस तरह का उपहार देख मंदिर मंडल के लोग भी चौंक गए। भक्त से पूछा तो उसने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया। उसने बस इतना कहा कि मेरी मनोकामना पूरी हुई है, इसलिए यह भेंट चढ़ाने आया हूं। मंदिर मंडल के सदस्य ने यह चढ़ावा लेकर भक्त को रसीद दे दी। नियमानुसार उपरना ओढ़ाकर भक्त का अभिनंदन किया गया।

हथकड़ी के चढ़ावे पर तरह-तरह की चर्चाएं

उपहार स्वरूप हथकड़ी के चढ़ावे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इसमें अधिकतर लोगों का यही कहना है कि सांवरिया सेठ ने भक्त के हाथ में हथकड़ी लगने से बचा लिया, इसलिए उसने यह भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.