कोयले की कमी से राजस्थान में विद्युत कटौती के आदेश जारी
एनसीआई@जयपुर
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता, (जयपुर जोन) डीसी अग्रवाल ने एक पत्र जारी कर कहा है कि प्रबंध निदेशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार कोयले की कमी के कारण उत्पन्न हुए विद्युत संकट को देखते हुए सभी जिला मुख्यालय एवं अलवर व धौलपुर वृत्तों के नगर पालिका क्षेत्रों के अलावा सभी नगर पालिका क्षेत्रों में दिन के समय एक घंटे की सम्भावित विद्युत कटौती उर्जा प्रबंधन के हिसाब से करवाना सुनिश्चित करें। जिलेवार नगर पालिका क्षेत्र में विद्युत कटौती का समय निम्न प्रकार रहेगा-
जयपुर जिला वृत्त, दौसा, टोंक व सवाईमाधोपुर में शाम 4 से 5 बजे तक तथा भरतपुर, करौली, कोटा, झालावाड़, बूंदी व बारां में शाम 5 से 6 बजे तक।
