April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

750 करोड़ में बनेगी ‘रामायण’, रणबीर और ऋतिक बनेंगे राम-रावण, मिलेंगे 75-75 करोड़

750 करोड़ में बनेगी ‘रामायण’,  रणबीर और ऋतिक बनेंगे राम-रावण, मिलेंगे 75-75 करोड़

एनसीआई@मुम्बई

ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर अपने अभिनय के करियर में अब तक का सबसे अहम और शानदार रोल अदा करने जा रहे हैं। वह यह कि दोनों रावण और राम की भूमिका में नजर आएंगे।‌

रिपोर्ट के अनुसार दंगल के डायरेक्टर रहे नितेश तिवारी रामायण को ‘रामायण’ शीर्षक से ही बड़े पर्दे के लिए फिल्माने जा रहे हैं। कहा यह भी गया है कि इस फिल्म को तीन हिस्सों में बनाया जाएगा। इसका बजट 750 करोड़ रुपए रखा गया है। इसमें ऋतिक और रणबीर की फीस को लेकर फिलहाल अटकलबाजियां जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार फिल्म मेकर्स ने ‘रामायण’ को अपने-अपने अंदाज में बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी रामानंद सागर जैसी ‘रामायण’ नहीं बना सका। रामानंद सागर की ‘रामायण’ डीडी नेशनल पर प्रसारित हुई थी। इसे उस समय इतना पसंद किया गया था कि कोरोना लॉक डाउन के दौरान इसे दोबारा पूरा प्रसारित करने का निर्णय लिया गया।

दोनों को मिलेगी इतनी फीस

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर रावण और राम की भूमिका में नजर आएंगे। दोनों को ही 75-75 करोड़ रुपए फीस दी जा रही है। नितेश तिवारी और उनकी टीम सीता के किरदार के लिए अभिनेत्री की खोज कर रही है। करीना कपूर खान को यह रोल को ऑफर किए जाने की खबर आई थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मार्केटिंग टीम ने यह स्टोरी प्लांट की थी। करीना इस रोल के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

वहीं, सैफ अली खान, ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में लंकेश की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राम का किरदार प्रभास अदा कर रहे हैं। हाल ही में टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर मधु मांतेना के साथ मीटिंग की थी। इस प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए सभी साथ आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.