July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

युवा किसान ने अपने खेत के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या की, वीडियो संदेश वायरल किया

युवा किसान ने अपने खेत के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या की, वीडियो संदेश वायरल किया

एनसीआई@जैसलमेर

जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में एक युवा किसान दोधे खान ने अपने ही खेत में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोधे खान ने इससे पहले अपना वीडियो संदेश बनाकर वायरल किया।

इस वीडियो में दोधे खान ने 4 लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने तथा उसकी फसल को जला देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि इसी से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.