बूंदी में वैदिक संस्कार योग साधना क्रियात्मक शिविर प्रारम्भ
एनसीआई@बूंदी
श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान बूंदी तथा आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जैत सागर रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में पांच दिवसीय वैदिक संस्कार व योग साधना शिविर का शुभारम्भ हुआ।

उद्घाटन सत्र में अरुण कुमार, आचार्य, दर्शन योग महाविद्यालय (रोजड़ ) गुजरात, सुश्री दीप्ति आर्या, सुश्री सुयशा आर्या, सुश्री अनीता आर्या, आचार्य, आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, देहरादून तथा उद्योगपति राधेश्याम झंवर, सत्यनारायण माहेश्वरी, भंवर झंवर, मुकट बील्या व माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम हल्दिया मंचासीन रहीं। अतिथियों का स्वागत भगवान बिरला, अध्यक्ष श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान बूंदी, अभयदेव शर्मा, डॉ. एनके जेतवाल, ललित शर्मा, अंजना शर्मा, अंशुल भंडारी, पीसी मित्तल आदि ने किया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ वेद मंत्रों व ईश्वर प्रार्थना से हुआ। शिविर परिचय व स्वागत उद्बोधन च अभय देव शर्मा ने दिया। मुख्य वक्ता अरुण कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य मनुष्य को मनुष्य बनाना है। संस्कारित समाज के लिए संस्कारित मनुष्य का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गायत्री मंत्र का महत्व बताते हुए कहा कि इसके नित्य पाठ से अन्तः करण और चित्त शुद्व हो जाता है।
सुश्री दीप्ती आर्या ने बताया कि जो मनुष्य जीवन में प्रत्येक कार्य सोच-विचार कर करता है, वही मनुष्य है। संसाधनों के उपयोग के साथ ही संस्कारित दिनचर्या भी उतनी ही आवश्यक है। अपनी आत्मा के कल्याण के लिए किए गए कार्य भी जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं, जिनके बारे में इस शिविर में स्पष्ट किया जाएगा। श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान के सचिव सुनील जैथलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. आशुतोष बिरला ने किया।
