मुकेश माधवानी सर्वसम्मति से चुने गए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष
एनसीआई@बूंदी
शुभम रिसोर्ट में आज आयोजित हुई ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की बैठक में सभी व्यवसायियों ने एक मत से मुकेश माधवानी को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित किया। इस पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

इससे पहले बैठक में संगठन के चुनाव कराने पर सर्वसम्मति जताई गई। इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापार महासंघ बूंदी के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इस पर महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश कुमार बिलोची व कोटा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार शृंगी इस बैठक में शामिल हुए।

प्रारम्भ में व्यापार महासंघ बूंदी के पदाधिकारियों का ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुई चुनाव की प्रक्रिया में सभी मौजूद ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मुकेश माधवानी के नाम पर
अपनी सहमति व्यक्त की। इस प्रकार मुकेश माधवानी को सर्वसम्मति से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बूंदी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
इसके बाद मुकेश माधवानी ने सभी सदस्यों की सहमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस कार्यकारिणी में महावीर जैन व महेश शर्मा संरक्षक, रविन्द्र व बंशीलाल कुमावत उपाध्यक्ष, अजय त्यागी सचिव, किशन गुर्जर सह सचिव, विष्णु शर्मा कोषाध्यक्ष व संदीप शर्मा प्रवक्ता बनाए गए। वहीं रामेश्वर गुर्जर, संजय संजू सिंह मुकेश नागपाल, गिरिराज जांगिड़ व बबलू गुर्जर कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।


व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने सुझाव दिया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को परिषद से उनके लिए जमीन आवंटित करने की मांग करनी चाहिए, जहां वे अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकें। जिससे उनका व्यापार् सुचारू रूप से चल सके। यह जगह टाउन प्लानर के नक्शे में चिह्नित की जानी चाहिए।
सभा के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश माधवानी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए व्यापार महासंघ बूंदी का आभार प्रकट किया।
