April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कुंवर वंश वर्धन सिंह को लगातार मिल रहा समर्थन, आज भी जारी रहा यह सिलसिला

कुंवर वंश वर्धन सिंह को लगातार मिल रहा समर्थन, आज भी जारी रहा यह सिलसिला

एनसीआई@बूंदी

श्री द्वारकाधीश मंदिर व प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सुमन ने आज सोमवार को ईश्वरी निवास पहुंच कर कुंवर वंश वर्धन सिंह को अभिनंदन पत्र सौंपा। साथ ही शाल ओढ़ाकर व गुलदस्ता देकर माल्यार्पण किया। उन्होंने पूर्व महाराजा अलवर जितेन्द्र सिंह व पूर्व महाराजा कोटा बृजराज सिंह द्वारा बूंदी राज परिवार की पगड़ी के लिए कुंवर वंश वर्धन सिंह को उपयुक्त मनाने के निर्णय को उचित बताते हुए समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष महावीर देवड़ा, सचिव सत्यनारायण अजमेरा, संरक्षक वल्लभ सोनी, ओमप्रकाश सौभरवाल, चौथमल सोनी, कपिल सोनी एडवोकेट, गौतम सैनी, मोहित सुमन आदि मौजूद थे।



इसी क्रम में कापरेन ग्राम के लक्ष्मण मीना, गणेश सिसोदिया, हरि सिंह सोलंकी, भंवर लाल वर्मा, हरिशंकर, किशन बिहारी आदि गणमान्य लोगों ने भी कुंवर वंशवर्धन सिंह का श्रीफल भेंटकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया। साथ ही हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। सभी मौजूद लोगों ने श्री रंगनाथ भगवान व श्री चारभुजा नाथ के जयकारे लगाए तथा पुष्प वर्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.