April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खेल राज्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद सरपंचों ने किया धरना समाप्त

खेल राज्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद सरपंचों ने किया धरना समाप्त

एनसीआई@बूंदी

प्रधानमंत्री आवास पोर्टल पर लाभार्थियों के नाम प्रदर्शित नहीं होने को लेकर नैनवां में धरने पर बैठे 33 पंचायतों के सरपंचों ने खेल व सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना से मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया।

जन सुनवाई के लिए नैनवां पहुंचे चांदना ने सरपंचों से समस्या की जानकारी लेकर पंचायतीराज के प्रमुख शासन सचिव से बात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि भारत सरकार के टेक्निकल फॉल्ट की वजह से यह समस्या राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी सामने आई है। पीएम आवास के लाभार्थियों का सर्वे हो चुका है, लेकिन पोर्टल बंद होने से समस्या बनी हुई है।

चांदना ने बताया कि मुख्यमंत्री व पंचायती राजमंत्री की जानकारी में यह मामला है और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री इस मामले में दिल्ली जाकर इस सम्बन्ध में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भी मिल चुकेे हैं। वास्तविक बात है कि जिस दिन पोर्टल खुलेगा, उस दिन यह डेटा अपलोड होंगे।

चांदना ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं भी दिल्ली जाकर समस्या के समाधान का हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, सरपंच रामस्वरूप बिल्डर, रामकिशन गुर्जर, रामप्रकाश, विनोद जैन, मेघराज, रामलाल खीचीं, जगत सिंह नायक, समीधी सरपंच प्रतिनिधि आशाराम मीना, व ओमप्रकाश जैन, भारत भूषण गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.