April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सैनिकों को ले जा रहा ट्रक 60 फीट नीचे नदी में गिरा, 7 जवानों की मौत, कई घायल

सैनिकों को ले जा रहा ट्रक 60 फीट नीचे नदी में गिरा, 7 जवानों की मौत, कई घायल

एनसीआई@नई दिल्ली

लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें इंडियन आर्मी के सात जवानों की मौत हो गई। इंडियन आर्मी के बयान के अनुसार 26 जवानों की एक टुकड़ी को लेकर एक ट्रक परतापुर से हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर श्योक नहीं में जा गिरा। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए जवानों के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। इलाका दुर्गम होने के कारण हादसे के शिकार हुए जवानों को अस्पताल तक पहुंचाने में देर लगी। आर्मी इनपुट के अनुसार अब सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी सामने आते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदना जाहिर की है।

इस हादसे के बाद लेह से परतापुर के लिए सेना की सर्जिकल टीमें रवाना कर दी गईं। भारतीय सेना ने कहा, हम हादसे में घायल सभी जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा मदद दिलाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं, जिससे हादसे में घायल जवान जल्द स्वस्थ्य हो सकें। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रक प्रतापपुर से 25 किलोमीटर आगे पहुंचा तो उसी वक्त किसी वजह से उसका संतुलन बिगड़ा और वह करीब 60 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के इमरजेंसी ऑपरेशन में सभी लोगों को नदी से बाहर निकाल कर फौरन बेसकैंप ले जाया गया। यहां 7 सैनिकों को मृत घोषित कर दिया गया। 403 फील्ड हॉस्पिटल प्रतापपुर में सैनिकों का इलाज जारी है, जिन सैनिकों की हालत ज्यादा गम्भीर थी, उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.