April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: तपस्विनी करेंगी 51 वां उपवास ग्रहण

कोटा: तपस्विनी करेंगी 51 वां उपवास ग्रहण

एनसीआई@कोटा

कोटा के तलवंडी निवासी राजू लाल जैन के परिवार की पुत्रवधू तपस्विनी पिंकी सुनीता पत्नी नीरज जैन तथा हीरालाल जैन, पत्रकार सवाई माधोपुर की पुत्री शुक्रवार को गुमानपुरा स्थित अणुव्रत भवन में विराजित आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या अरणिमाश्री कर्णिका श्री सुधा प्रभा समतयशा मेनी प्रभा जी के सानिध्य में 51 वें उपवास का संकल्प ग्रहण करेंगी।

तपस्विनी का वरघोड़ा सर्व जैन समाज के साथ प्रज्ञा दीप भवन गुलाबबाड़ी से सुबह 8 बजे प्रारम्भ होकर आर्य समाज रोड, रामपुरा लिंक रोड से गीता भवन होते हुए गुमानपुरा स्थित अनुव्रत भवन पहुंचेगा। जहां तपस्विनी का अनुमोदना कार्यक्रम के साथ तपस्या का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.