April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिन्दू छात्र से तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगवाने और बहन को हिजाब पहनाने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिन्दू छात्र से तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगवाने और बहन को हिजाब पहनाने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर के गांव कारणवश का रहने वाला है पीड़ित छात्र साकेत कुमार, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एमटेक प्रथम वर्ष का है छात्र

एनसीआई@अलीगढ़/सेन्ट्रल डेस्क

प्रसिद्ध एवं विवादित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में एमटेक के हिन्दू छात्र से मुस्लिम छात्रों के द्वारा मारपीट कर तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगवाने, उसके हाथ से कलावा उतरवाने व बहन को हिजाब पहनाने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। पता चला है कि एक साल पहले भी आरोपी मुस्लिम छात्र एक हिन्दू छात्रा को सोशल मीडिया पर हिजाब पहनाने की धमकी दे चुका है।

इस आरोप के सामने आने से शासन-प्रशासन में खलबली मच गई है। यही नहीं छात्र का यह भी आरोप है कि प्रॉक्टर कार्यालय ने उसकी शिकायत को बदल दिया तो पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज की। यह घटना सिविल लाइन थाना इलाके के एएमयू सुलेमान हॉल की है। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी पक्ष ने भी पीड़ित छात्र के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह कहा पीड़ित छात्र ने

जनपद बुलंदशहर के गांव कर्णवास का रहने वाला साकेत कुमार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। साकेत का आरोप है कि एएमयू के सुलेमान हॉल में उसके साथ रहबर नाम के मुस्लिम छात्र ने जबरन तमंचे के बल पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाए और मेरे हाथ में बंधा हुआ कलावा भी उतरवा दिया। साकेत का यह भी आरोप है कि आरोपी मुस्लिम छात्र ने उसकी बहन को हिजाब पहनाने की भी धमकी दी। इन तमाम बातों का उसने विरोध किया गया तो उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके सिर और बाजू में गम्भीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में साथी छात्रों ने मुझे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

साकेत ने आगे कहा है कि अब स्वस्थ होने के बाद मेरे द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने कहा कि नॉर्मल घटना की तहरीर दे दो, यह तहरीर विवादित है। इसी शिकायत को लेकर हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों के साथ पीड़ित छात्र सिविल लाइंस थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.