April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जिओ और एयरटेल से भी सस्ती 5जी सर्विस लाने वाला है बीएसएनएल

जिओ और एयरटेल से भी सस्ती 5जी सर्विस लाने वाला है बीएसएनएल

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

देश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत इस सााल अक्टूबर से हो चुकी है। फिलहाल देश की दो प्रमुख टेलिकॉम कम्पनियां Jio और Airtel 5जी नेटवर्क प्रदान कर रही हैं। लेकिन अब सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल भी इस सेगमेंट में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि BSNL की 5 जी सेवाएं अगले 5 से 7 महीनों में शुरू कर दी जाएंगी।

माना जा रहा है कि BSNL की 5जी सेवाएं Jio और Airtel से सस्ती होंगी। हालांकि अभी दोनों कम्पनियां 4G प्लान पर ही 5जी की सुविधा दे रही हैं। लेकिन यह बात तय है कि कम्पनियों के वेलकम प्लान की अवधि खत्म होने के बाद आपको 4जी से ज्यादा पैसा ही चुकाना होगा।

1.35 लाख टावर होंगे अपडेट

केन्द्रीय दूरसंचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकारी कम्पनी BSNL की 4जी तकनीक को अगले 5-7 महीनों में 5जी में अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम्पनी के देश में मौजूद 1.35 लाख दूरसंचार टावरों में इसे शुरू किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि सरकार ने स्वदेशी इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए दूरसंचार तकनीक विकास निधि को 500 करोड़ रुपए प्रति वर्ष से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपए करने की योजना बनाई है।

निजी कम्पनियों को टक्कर देगा BSNL

कोटक बैंक के सीईओ उदय कोटक द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में BSNL की भूमिका के बारे में पूछे गए एक सवाव के जवाब में वैष्णव ने कहा कि BSNL दूरसंचार क्षेत्र में बहुत मजबूत स्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि BSNL के पास देश भर में लगभग 1,35,000 मोबाइल टावर हैं। कम्पनी की ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत मजबूत उपस्थिति है, जहां अभी भी दूसरी दूरसंचार कम्पनियां पूरी तरह नहीं पहुंच सकी हैं।

कैसे चेक करें कि आपके एरिया में है 5G

एयरटेल सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स बहुत ही आसानी से ये चेक कर सकते हैं कि उनके एरिया में इस सर्विस की शुरुआत हुई है या नहीं। इसके लिए स्मार्टफोन में एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करें। इसके अलावा आप पीसी या लेपटॉप से भी इस सर्विस की जांच कर सकते हैं। एयरटेल द्वारा जारी सपोर्टेड टूल की मदद से बहुत सारे लोग अभी तक इस सर्विस के बारे में जानकारी ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.