April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

एनसीआई@कटक

ओडिशा के कटक शहर से एक दुखद मामला सामने आया है। वहां 26 वर्षीय राजश्री स्वांई नाम की एक महिला क्रिकेटर ने कथित तौर पर पेड़ से लटका कर आत्महत्या कर ली। राजश्री स्वांई की लाश शुक्रवार को कटक शहर के पास एक घने जंगल में पेड़ पर लटकी मिली। राजश्री 11 जनवरी 2023 से लापता थीं। इस सम्बन्ध में गुरुवार को उनके कोच ने कटक शहर के मंगलाबाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

इधर, राजश्री के परिवार ने आरोप लगाया कि यह एक हत्या है, क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंख खराब हो गई थी। अभी पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त ने दिया ये बयान

कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया कि अथागढ़ इलाके के गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से क्रिकेटर का शव लटका हुआ मिला। उनका स्कूटर भी जंगल के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। राजश्री स्वांई के परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजश्री सहित लगभग 25 महिला क्रिकेटर पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी कर रही थीं। वह ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा थीं।

राजश्री को टीम में नहीं मिली थी जगह

यह प्रशिक्षण शिविर बजरकाबती क्षेत्र में ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) द्वारा आयोजित किया जा रहा था। सभी 25 महिला क्रिकेटर मोहल्ले के एक होटल में ठहरे हुए थे। हालांकि जब ओडिशा क्रिकेट टीम ने आगामी मैच के लिए अंतिम सूची तैयार की तो राजश्री को नहीं चुना गया था। अगले दिन राजश्री ने अपने कोच से कहा था कि वह अपने पिता से मिलने पुरी जा रही है, जबकि अन्य खिलाड़ी तांगी क्षेत्र में मैच की तैयारी कर रहे थे। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.