April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

14 वर्षीय छात्रा स्कूल से आने के बाद बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से नीचे कूदी

14 वर्षीय छात्रा स्कूल से आने के बाद बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से नीचे कूदी

एनसीआई@जोधपुर

देवनगर इलाके में स्थित अरिहंत अयाती नामक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के 7 वें फ्लोर से नीचे छलांग लगाकर एक 15 वर्षीय छात्रा ने जान दे दी। जमीन पर गिरते ही उसका सिर बुरी तरह बिखर गया।‌ इससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर जाती दिखी भाविका।
सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर जाती दिखी भाविका।

देव नगर थाना अधिकारी जय किशन ने बताया कि भाविका पुत्री जानकी प्रसाद भट्टड् अपराह्न करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटी। वह शहर के राजमाता कृष्ण कुमारी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी 17 मंजिला बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते ही तेज आवाज हुई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही देव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मथुरा दास माथुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

मां-बाप हो गए बेसुध

सोसायटी के लोगों ने देखा तो भाविका फर्श पर अचेत पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून निकल रहा था। लोगों ने उसके माता-पिता को यह सूचना दी।‌ उसके पिता का बाड़मेर जिले के बालोतरा में टेक्सटाइल का बिजनेस है। वे वहां से लौटे। माता-पिता बेटी को इस हालात में देख बेसुध हो गए। सोसायटी के लोगों का कहना है कि वह पढ़ने में होशियार थी। गुरुवार को ही उसे स्कूल में सम्मानित भी किया गया था। उसका परिवार सेकेंड फ्लोर पर रहता है। पुलिस ने बताया कि उसके सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.