April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

विधायक को न्यूड कॉल कर लिया स्क्रीन शॉट, एक लाख मांगे, आरोपी गिरफ्तार

विधायक को न्यूड कॉल कर लिया स्क्रीन शॉट, एक लाख मांगे, आरोपी गिरफ्तार

एनसीआई@भरतपुर

मेवात इलाके के ठग देशभर के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसी क्रम में यहां के ठगों ने महाराष्ट्र के एक एमएलए को भी सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश की। लेकिन यहां वह मात खा गए और एक आरोपी धर लिया गया।

दरअसल हुआ यह था कि एमएलए को वीडियो कॉल कर न्यूड महिला के साथ स्क्रीन शॉट ले लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगे। इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में होने के बाद पुणे पुलिस ने सीकरी इलाके में एक सप्ताह तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना नेशनल कांग्रेस पार्टी के एमएलए यशवंत मने के साथ हुई। यशवंत मने सोलापुर जिले के मोहोल विधानसभा से विधायक हैं। उनके पास 31 जनवरी को उनके वॉट्सएप नम्बर पर एक कॉल आया। कॉल उठाते ही उस तरफ एक नग्न लड़की दिखी। इस पर विधायक ने तुरंत फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद विधायक के पास कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक लाख रुपए नहीं देने पर उनका अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। विधायक मने ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने एक आरोपी को सीकरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.