April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बांध में मिले युवती के शव मामले में हुआ खुलासा, आरोपी और उसका साथी हिरासत में

बांध में मिले युवती के शव मामले में हुआ खुलासा, आरोपी और उसका साथी हिरासत में

एनसीआई@जयपुर

कानोता बांध में मिली युवती की लाश मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। युवती के परिचित ने ही उसका गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बांध में फेंक‌ दिया था।

कानोता बांध में 17 दिन पहले युवती का शव मिला था। वह हत्या से 4 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। प्रताप नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी।

गलता गेट एसएचओ मुकेश कुमार खारड़िया ने बताया कि 1 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे कानोता बांध में मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। वहां उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया तो एक कम्बल दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर कम्बल में युवती की लाश पड़ी मिली। कानोता बांध में युवती का शव मिलने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कानोता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मछुआरों की सहायता से पानी में नाव उतार कर करीब एक घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकलवाया।

गला घोंटकर मार शव को ठिकाने लगाया

एसएचओ मुकेश ने बताया कि मृतका की उस समय तो पहचान नहीं हो पाई थी। दो दिन बाद उसकी पहचान प्रताप नगर निवासी के रूप में हुई । वहां 25 साल की युवती घर से लापता थी। प्रताप नगर थाने में 27 जनवरी को उसकी गुमशुदर्गी दर्ज करवाई गई थी।

इस मामले में की गई जांच में सामने आया कि शाहपुरा निवासी कमल कुमार ने प्रताप नगर स्थित एक अपार्टमेंट में इस युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद परिचितों के साथ मिलकर शव को। कम्बल में लपेट कर कानोता बांध में फेंक दिया। प्रताप नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी कमल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। इस मामले में उसके कई परिचितों में भी सहयोग दिया था। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.