April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पत्नी से लड़कर घर से निकला और रेलवे स्टेशन पर रस्सी से लटक कर दे दी जान

पत्नी से लड़कर घर से निकला और रेलवे स्टेशन पर रस्सी से लटक कर दे दी जान

एनसीआई@जयपुर।‌‌

ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर रविवार सुबह एक युवक ने रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जीआरपी थाना पुलिस ने सिटी एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। साथ ही शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवा दिया। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसएचओ जीआरपी सम्पत राज ने‌ इस मामले में बताया कि- सुबह करीब 7 बजे ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन पर युवक का शव फंदे से लटका देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन पर सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फुट ओवर ब्रिज पर सीढ़ियों में टीनशेड के एंगल से रस्सी का फंदा लगाकर युवक लटका मिला। पुलिस ने सिटी एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएस टीम की मदद से सबूत जुटाए गए। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

यह हुई पहचान

मृतक कई जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान मनोज बंसल (40) निवासी लक्ष्मी नगर निवारू रोड, झोटवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

झगड़े के बाद किया सुसाइड

एसएच सम्पत राज ने बताया- परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि मनोज बंसल लोडिंग ऑटो चलाता था। वह शनिवार दोपहर पत्नी से झगड़ा कर घर से निकाला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

यह बताया पुलिस ने

पुलिस का मानना है कि देर रात वह रस्सी लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। लोगों की आवाजाही बंद होने के बाद तड़के 3 से 4 बजे के बीच फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.