April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कायस्थ समाज ने किया कोटा मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना का अभिनंदन

कायस्थ समाज ने किया कोटा मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना का अभिनंदन

एनसीआई@कोटा

श्री कायस्थ सभा कोटा व राजस्थान कायस्थ महासभा की ओर से कोटा मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना का पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन किया गया।

श्री कायस्थ सभा कोटा के जिला अध्यक्ष विकास सक्सेना ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर संगठन के कोटा अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, सचिव विवेक सक्सेना, कोषाध्यक्ष शिब्बू सक्सेना, नीलू सक्सेना, सचिव पंकज मोहन सक्सेना, राजस्थान कायस्थ महासभा के सहसचिव संजय श्रीवास्तव, संजू भटनागर, संजीव सक्सेना व अरविंद सक्सेना शामिल थे। सभी ने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना को बुके व पुष्प गुच्छ भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.