July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

संसद सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को लगा एक और बड़ा झटका

संसद सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को लगा एक और बड़ा झटका

एनसीआई@नई दिल्ली

लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है।

कांग्रेस ने सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास अडानी मुद्दे पर अब अयोग्य सांसद राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं है। संसद के बाहर एक विरोध मार्च के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए, खड़गे ने पूछा, आप अडानी पर जेपीसी से क्यों डर रहे हैं? आपके पास संसद में दो-तिहाई बहुमत है, फिर आप डरे हुए क्यों हैं? इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है? पार्टी सदस्यों के काले कपड़े पहनने पर खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

खड़गे ने कहा, हम यहां काले कपड़े में क्यों हैं? हम यह दिखाना चाहते हैं कि पीएम मोदी देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने पहले स्वायत्त निकायों को खत्म किया, फिर उन्होंने चुनाव जीतने वालों को डरा-धमकाकर हर जगह अपनी सरकारें खड़ी कर दीं। फिर उन्होंने ईडी का इस्तेमाल किया, और जो नहीं झुके उन्हें झुकाने के लिए सीबीआई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता का जिक्र करते हुए कहा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि वह अडानी को अपने साथ क्यों ले जाते हैं, दौरे पर उन्हें अन्य नेताओं और व्यापारिक समुदाय से मिलने की अनुमति क्यों देते हैं, और अडानी जहां प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा है, वहां कैसे पहुंचते हैं।

खड़गे ने आरोप लगाया कि केन्द्र इन सवालों का जवाब देने से डर रही है और खुद को बचाने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने का विकल्प चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.