July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजेन्द्र राठौड़ को मिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद, राजस्थान के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

राजेन्द्र राठौड़ को मिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद, राजस्थान के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राजेन्द्र राठौड़ ने सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। ओम बिरला से मुलाकात के दौरान राठौड़ के साथ सांसद हनुमान बेनीवाल भी मौजूद थे। इसके बाद राठौड़ ने एक-एक कर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आभार जताया।

एनसीआई@जयपुर/नई दिल्ली

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राजेन्द्र राठौड़ आज सोमवार के दिल्ली पहुंचे। राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और आभार जताया। राजेन्द्र राठौड़ को रविवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तय किया गया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं का आभार जताया।

राजस्थान को लेकर हुई चर्चा

राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और आभार जताया। राठौड़ और पीएम मोदी के बीच करीब 10 मिनट तक राजस्थान में आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसी तरह राठौड़ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आभार जताया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक पार्टी कार्यों को लेकर चर्चा हुई। राठौड़ ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, अर्जुन मेघवाल आदि नेताओं से मुलाकात की।

 

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आज सुबह जयपुर से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। राठौड़ ने सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की‌। ओम बिरला से मुलाकात के दौरान राठौड़ के साथ सांसद हनुमान बेनीवाल भी मौजूद थे। इसके बाद राजेन्द्र राठौड़ ने एक-एक कर अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का आभार जताया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सात बार के विधायक राजेन्द्र राठौड़ को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत होने पर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के उपनेता प्रतिपक्ष मनोनीत होने पर चूरू भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। आतिशबाजी की गई व कार्यकर्ताओं ने गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.