प्राकट्य उत्सव: भगवान श्री चित्रगुप्त जी का सामूहिक पूजन कर 501 दीपों से की महाआरती
कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर दिनभर हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन
एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से गुरुवार को समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर दिन भर विभिन्न आयोजन हुए। इनमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने बताया कि इस मौके पर सुबह खेड़ली फाटक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर सामूहिक पूजन किया।

इसके पश्चात् शाम को कोटा जंक्शन, हाट रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से अभिषेक कर भजन कीर्तन किया। साथ ही भगवान चित्रगुप्त जी की 501 दीपों से महाआरती की। तत्पश्चात सभी चित्रांश बंधुओं एवं अन्य लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्योत्सव पर राजस्थान के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी शृंखला में हाड़ोती सम्भाग के कोटा जिले में भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक एवं प्रसादी का कार्यक्रम हुआ। झालावाड़ में विशाल वाहन रैली निकाली गई। सम्मान समारोह एवं प्रसादी का कार्यक्रम हुआ। बारां व बूंदी में भी भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

माथुर ने बताया कि कोटा में स्थित सराय कायस्थान को पूर्व में कायस्थों का गढ़ कहा जाता था। यहां कायस्थ समाज के परिवार निवास करते थे। यह स्थान देव मठों के बीच में स्थित था।

महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, कोटा जिलाध्यक्ष नितिन भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना, संगठन सचिव सुनील भटनागर, प्रदेश सह-सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, मेला समिति सदस्य एवं पार्षद चेतना माथुर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मयूर सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ऋषभ माथुर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नैना सक्सेना, जगदीश भटनागर, शालिनी मनु भटनागर, विनोद सक्सेना, किशोर माथुर, चंद्रप्रकाश सक्सेना, नितिन नरेश भटनागर, हिमांशु भटनागर, राहुल कुलश्रेष्ठ, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कांत भटनागर, डॉ. विनीत मोहबिया, शीला माथुर, सपना भटनागर, दीपमाला भटनागर, अक्षिता सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव, शिखा कुलश्रेष्ठ, अभिषेक सक्सेना, यथार्थ सक्सेना, अनिता माथुर, शालिनी माथुर, रेणु श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, शिल्पा माथुर, वंदना सक्सेना, लवलेश सक्सेना, सुदर्शन माथुर, नीरज भटनागर, विजय श्रीवास्तव, जीतेन्द्र गौड़, सुनील माथुर, पीके कुलश्रेष्ठ, सुधीर कुमार सक्सेना, अतुल भटनागर, अतुल कुलश्रेष्ठ, महेश श्रीवास्तव, शुभम सक्सेना, सुरेन्द्र सक्सेना, विमल रायजादा, उर्मिला सक्सेना, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, गौरव माथुर, मनोज श्रीवास्तव, प्रतीक माथुर, आशीष भटनागर, रवि सक्सेना, ईश्वर सक्सेना, नेहा माथुर, गौरव सक्सेना, आदि सभी चित्रांश बंधु मौजूद रहे।
