April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ट्रेलर ने मारी ट्रेक्टर को टक्कर, ड्राइवर सहित नीचे गिरे चार सवारों की ट्रेलर के नीचे दबने से मौत

ट्रेलर ने मारी ट्रेक्टर को टक्कर, ड्राइवर सहित नीचे गिरे चार सवारों की ट्रेलर के नीचे दबने से मौत

एनसीआई@पाली

जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेतरा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेक्टर ड्राइवर सहित इसमें सवार पांचों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। इनमें से ड्राइवर सहित चार ट्रेलर के पिछले हिस्से के नीचे दब गए और इससे इनकी मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर में चार व्यक्ति लिफ्ट लेकर बैठे थे।

सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई ने बताया कि हाईवे से केमिकल के कट्‌टों से भरा ट्रेलर और उसके आगे ट्रेक्टर गुजर रहा था। तेज स्पीड के कारण ट्रेलर ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रेक्टर में बैठे हुए लोग उछल कर नीचे गिर गए। उधर, टक्कर के बाद ट्रेलर भी सड़क पर पलट गया। ट्रेक्टर से उछल कर नीचे गिरे लोग इस ट्रेलर के नीचे दब‌ गए। इन्हें पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला।

सुमेरपुर एसएचओ रामेश्वर भाटी ने बताया कि बिठिया गांव निवासी सवाराम देवासी ट्रेक्टर लेकर रानी गांव से सुमेरपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान रास्ते में भीमाराम, राणाराम, भारत और हीरालाल लिफ्ट लेकर सुमेरपुर आने के लिए ट्रेक्टर में बैठ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर सुमेरपुर विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद मौके पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इनकी हुई मौत 

हादसे में बेकरिया थाना क्षेत्र के पीपला गांव निवासी राणाराम (28), हीरालाल (17) पुत्र मेहसुलाल गेमती, बेकरिया गांव निवासी भारत (18) पुत्र मोहनलाल गेमती और बिठिया गांव निवासी ट्रेक्टर ड्राइवर सवाराम देवासी की मौत हो गई। वहीं, बेकरिया थाना क्षेत्र के पीपला गांव निवासी भीमाराम(19) पुत्र मेहसुलाल गेमती घायल हो गया। इसे सुमेरपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.