राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव व उनकी पत्नी का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया स्वागत-अभिनंदन
एनसीआई@कोटा
राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव व उनकी पत्नी का आज शुक्रवार को कोटा आगमन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के नेतृत्व में कोटा जिला कार्यकारिणी ने शानदार स्वागत-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर धीरज श्रीवास्तव एवं श्रीमती श्रीवास्तव को माला पहनाने के साथ शॉल व दुपट्टा ओढ़ाया गया। साथ ही समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा भी भेंट की गई।
इस मौके पर कमिश्नर श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा समाज बुद्धिजीवी समाज है। देशभर में आज भी कायस्थ समाज के लोगों का नाम बढ़-चढ़कर कर लिया जाता है। कायस्थ समाज की यह प्रमुख पहचान है। हमारे समाज के महापुरुषों ने हर राष्ट्रीय गतिविधि में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया है, वह चाहे धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र हो, स्वतंत्रता संग्राम हो, साहित्यिक व कलात्मक गतिविधियां हों, सामाजिक सुधार की बात हो या फिर राजनीति।
महासभा के जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के अलावा पार्षद एवं मेला समिति सदस्य चेतना माथुर, एलबीएस ग्रुप की संस्थापिका उर्मिला माथुर, डॉ.शिल्पा माथुर, ऋषभ माथुर, नीरज भटनागर, किशोर माथुर, प्रदीप कांत भटनागर, लवलेश सक्सेना, शीला माथुर, नितिन नरेश भटनागर, मयूर सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, विनोद सक्सेना आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।
