April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों का हादसा, 70 यात्रियों की मौत, 400 से ज्यादा घायल

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों का हादसा, 70 यात्रियों की मौत, 400 से ज्यादा घायल

एनसीआई@बालासोर

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) की  शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां कोलकाता के पास शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी के टकराने से पटरी से उतर गई।रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने इस हादसे की पूरी जानकारी देते हुए बताया, शक्रवार शाम करीब 7 बजे, 2841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 15 डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतर गए। इनमें से 4 डिब्बे विपरीत ट्रेक पर गिर गए। कुछ समय बाद, ट्रेन नंबर 2864 यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन इन 4 डिब्बों से टकरा गई। इस कारण इसके भी 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए।

जानकारी के मुताबिक हादसे में  70 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने रेल मंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। 600-700 रेस्क्यू फोर्स के जवान काम कर रहे हैं। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सभी अस्पताल सहयोग दे रहे हैं। हमारी तत्काल चिंता पीड़ितों को बचाने की है।

 

रेलवे ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस बीच रेल मंत्री अश्विन वैष्णव बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं।

राहत कार्यों के लिए घटना स्थाल पर एनडीआरफ की तीन यूनिट, आरएफ की चार यूनिट और 60 एम्बुलेंस को रवाना किया गया। वहीं ओडिशा सरकार की ओर से 15 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया।  बालसोर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नम्बर भी जारी कर दिया गया है। यह नम्बर है-06782262286 । इस नम्बर पर डायल कर पीड़ितों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री प्रमिला मल्लिक और विशेष राहत आयुक्त को दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया। बालासोर रेलवे स्टेशन से 22 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की पहली टीम पहले ही साइट पर पहुंच चुकी है। सेंट्रलाइज्ड ट्रेफिक कंट्रोल (सीटीसी) से 32 सदस्यों की एक और टीम रवाना हुई। 47 घायलों को मेडिकल कॉलेज बालासोर में भर्ती कराया गया है। 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भेजा गया है।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एम्बुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है, लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें भी लगाई गई हैं।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जानकारी दी कि हादसे वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है।‌ इसके अलावा ट्रेक को खाली कराने का भी काम शुरू कर दिया गया है। डीजीपी फायर सर्विसेज डॉ. सुधांशु सारंगी भी दुर्घटनास्थल के लिए मुख्यालय से रवाना हो चुके हैं। वहीं राज्य सरकार बचाव कार्यों के लिए मौके पर जनरेटर और रोशनी की व्यवस्था कर चुकी है।

हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए

– इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286

– हावड़ा: 033-26382217

– खड़गपुर: 8972073925, 9332392339

– बालासोर: 8249591559, 7978418322

– कोलकाता शालीमार: 9903370746

– रेलमदद: 044- 2535 4771

– चेन्नई सेंट्रल रेलवे: 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771

 5 ट्रेंनें रद्द और 5 डायवर्ट की गईं

हादसे के कारण रेलवे ने छह ट्रेनों को केंसिल कर दिया है, जबकि पांच को दूसरे रुट पर भेज दिया है। पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार सम्बलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द  कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.