April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बीजेपी ने चार राज्यों के अध्यक्ष बदले, जानें इनके बारे में

बीजेपी ने चार राज्यों के अध्यक्ष बदले, जानें इनके बारे में

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना व डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड तथा सुनील जाखड़ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

एनसीआई@नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार राज्‍यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनावों के मद्देनजर ही ये फेरबदल किए गए हैं.।

बाबूलाल मरांडी‌ की यह है शख्सियत

बाबूलाल मरांडी झारखंड में बीजेपी के कद्दावार नेता माने जाते हैं। वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर लिया था। गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। अभी एनडीए गठबंधन के पास इस राज्य में 12 सीट हैं।

सुनील जाखड़ की यह है जानकारी

सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।‌ पूर्व में वो कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील जाखड़ को इससे पहले  राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद जाखड़ ने कहा था कि निजी स्वार्थ के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं करता। मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, तोड़ने का नहीं।

डी. पुरंदेश्वरी के बारे में जानें 

डी. पुरंदेश्वरी को आंध्रप्रदेश में कमान दी गई है। यह टीडीपी के संस्थापक रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले वह पार्टी की महासचिव भी रह चुकी हैं।

मोदी सरकार में मंत्री हैं जी किशन रेड्डी 

तेलंगाना में बीजेपी ने मोदी सरकार में मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी हाल के दिनों में बीआरएस सरकार के खिलाफ काफी मुखर रही है। गौरतलब है कि तेलंगाना में कुछ ही दिन में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.