April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जम्मू कश्मीर पुलिस ने होटल में दबिश दे संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

जम्मू कश्मीर पुलिस ने होटल में दबिश दे संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

एनसीआई@श्रीनगर

श्रीनगर की एक होटल में रविवार को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कई पूर्व आतंकवादी और पूर्व अलगाववादी गुपचुप बैठक कर रहे थे। संदेह होने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ‌ की तो बड़ा खुलासा हुआ।

खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी

पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ और हुरिर्यत कॉन्फ्रेंस के कुछ पूर्व आतंकवादियों और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी ली गई। यहां से हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस स्टेशन ला कर पूछताछ की गई। इसमें प्राथमिक रूप से यह सामने आया कि ये लोग जेकेएलएफ और हुर्रियत को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया, उसने हुर्रियत के मसरूर अब्बास अंसारी, शमशीउद्दीन रहमान और जेकेएलएफ के फिरदौस अहमद शाह, मोहम्मद रफीक पहलू और मोहम्मद यासीन भट शामिल थे। इन्हें सत्यापन के लिए कोठीबाग पुलिस स्टेशन लाया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक होटल में लंच मीट अरेंज की थी

पुलिस के मुताबिक, फिरदौस अहमद शाह, मौलवी अब्बास अंसारी के बेटे मसरूर अब्बास अंसारी, प्रोफेसर अब्दुल गनी भट के बेटे जहांगीर अहमद भट और पूर्व जेकेएलएफ आतंकवादी यासीन भट ने एक होटल में लंच मीट अरेंज की थी। इस मुलाकात के बहाने से ही ये अपनी साजिश बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.