July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिख कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिख कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की

एनसीआई@जयपुर/कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य में कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने यह जानकारी दी। माथुर ने बताया कि इससे पूर्व राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों से भी राज्य में कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री गहलोत को यह पत्र लिखा है। अपने इस पत्र में सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री को यह बताने का भी प्रयास किया है कि राजस्थान में कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन किसलिए आवश्यक है। साथ ही कायस्थ समाज के महत्व का भी उल्लेख किया है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने इस पत्र के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाय का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.