April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर में नर्सेज की महारैली 23 अगस्त को, पीले चावल बांटकर दिया न्योता

जयपुर में नर्सेज की महारैली 23 अगस्त को, पीले चावल बांटकर दिया न्योता

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के राज्य में जारी गांधीवादी आंदोलन के तहत जयपुर में आयोजित होने वाली नर्सेज महारैली को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नर्सेज से सम्पर्क कर पीले चावल बांटकर नर्सेज को रैली का निमंत्रण दिया।

नर्सेज संघर्ष समिति के कोटा संभाग संयोजक अनीस अहमद ने बताया कि नर्सेज गत एक माह से अपने 11 सूत्रीय लम्बित मांग पत्र को लेकर राज्यभर में गांधीवादी आंदोलन कर रहे हैं।

अनीस ने आगे कहा-इस दौरान नर्सेज रोगी हित को देखते हुए काली पट्टी बांधकर, जिलों में ज्ञापन देकर, उपवास रखकर, राज्य के सभी सम्भाग मुख्यालयों पर बड़ी रैलियां कर सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहे, मगर सरकार ने नर्सेज संघर्ष समिति से कोई संवाद कायम नहीं किया। मजबूरन 23 अगस्त को राज्य भर के नर्सेज जयपुर की सड़कों पर उतरेंगे।

रैली को लेकर ग्रामीण एवं शहरी चिकित्सा केन्द्रों के नर्सेज, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और राज्य सेवा से हटाए कोविड हेल्थ सहायकों में अपार उत्साह है। रैली में कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ से नर्सेज बड़ी संख्या में जयपुर कूच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.