April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ख्वाजा साहब की दरगाह में जायरीन के बाल कुतरे-आधी मूंछ काटी, नजराने के पैसे नहीं देने पर ऐसा करने का आरोप, तीन गिरफ्तार, महिलाओं सहित अन्य आरोपी फरार

ख्वाजा साहब की दरगाह में जायरीन के बाल कुतरे-आधी मूंछ काटी, नजराने के पैसे नहीं देने पर ऐसा करने का आरोप, तीन गिरफ्तार, महिलाओं सहित अन्य आरोपी फरार

एनसीआई@अजमेर

विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में मध्यप्रदेश से जियारत करने आए युवक को जेबतराश बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के कुछ बाल कुतरे व आधी मूंछ काट दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने नजराने के लिए पैसे मांगे थे, जब नहीं दिए तो उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया।

यह वारदात शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह बताया है रिपोर्ट में

मध्य प्रदेश के हमीदपुरा-बुरहानपुर के निवासी सरवर हुसैन पुत्र अनवर हुसैन ( 32) ने इस मामले में दर्ज कराई में कहा है कि वह 23 सितम्बर को दरगाह पर जियारत करने के लिए दोस्‍तों के साथ अजमेर आया था। दोपहर करीब 12 बजे दरगाह में जियारत करने गए थे। आस्‍थाने में एक खादिम ने नजराने के पैसे मांगे। मना किया तो वहां पर खडे 5-6 लड़कों ने आकर पकड़ लिया। आस्‍थाने के बाहर लाकर जबरदस्‍ती बैठाया और गाली-गलौज व मारपीट की। बाल और एक साइड की मूंछ जबरदस्‍ती काट दी। कहा कि दरगाह में जियारत करने के पैसे देने होंगे। मारपीट करने वालों में से एक लड़के का नाम रहमत अली था। 5-6 लड़कों के साथ 2-3 औरतें भी थीं। इन लोगों ने जबरदस्‍ती पकड़कर बाल व एक साइड की मूंछ काट दी। यह लोग जानबूझकर चोरी करने वाला बता रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई बनवारी लाल को सौंपी।

पुलिस वालों ने बचाया, वरना बहुत मारते

सरवर हुसैन ने बताया कि वह अपने दोस्त आसिफ व अनीश के साथ शुक्रवार को अजमेर दरगाह में जियारत करने आए थे। यहां इन लोगों ने चोर बताकर जेब में रखे 5, 500 रुपए भी छीन लिए। ये लोग जब भी किसी को मारते हैं तो जेबतराशी का नाम देते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं। ये तो गनीमत रही कि पुलिस वाले आ गए और मुझे बचा लिया।

मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सैयद रहमत अली, उसके दो साथी लाखन कोटड़ी निवासी कासिम शेख (32) व चूनपचान गली निवासी मोहम्मद फेज सलमानी (50) को शनिवार देर रात शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.