April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में नड्डा ने कहा-भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी गहलोत सरकार से जनता त्रस्त, बदलने का बना लिया है मन

कोटा में नड्डा ने कहा-भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी गहलोत सरकार से जनता त्रस्त, बदलने का बना लिया है मन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण और पत्रकार वार्ता के मुख्य पॉइंट 

• राजस्थान की जनता ने भाजपा के प्रति अपना मन बना लिया है। जनता ने संकल्प ले लिया है कि वह राज्य में परिवर्तन चाहती है। जनता निश्चित रूप से कांग्रेस की भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी और भाजपा को आशीर्वाद देगी। कोटा सम्भाग की सभी 17 सीटों पर कमल खिलेगा। राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

• महिलाओं का उत्पीड़न, किसानों के साथ धोखा, युवाओं के साथ धोखा और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को अलविदा कहने का राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है।

• कांग्रेस की सरकार में राजस्थान में हर दिन औसतन 17 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। लगभग 22 प्रतिशत बलात्कार के मामले अकेले राजस्थान में हो रहे हैं। यहां नाबालिग बच्चियों के रेप की 15 हजार से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। एनसीआरबी के रिकॉर्ड के अनुसार महिला उत्पीड़न में राजस्थान नम्बर एक पर है।

• लाल डायरी पर जिस तरह से कांग्रेस नेता बेशर्मी से जवाब देते हैं, उससे स्पष्ट हो जाता है कि किस तरह से कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार पर उदासीन हैं।

• राजस्थान के युवा भी कांग्रेस की सरकार से परेशान बैठे हैं। यहां 17 बार पेपर लीक हुए हैं। कांग्रेस की सरकार में नौकरियों की परीक्षा में रिश्वतखोरी हो रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राजस्थान के युवा अब यह नहीं सहेंगे।

• पिछले विधान सभा चुनाव में राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफ़ करने का वादा किया था,  लेकिन कर्जमाफी तो दूर, किसानों की जमीन कुर्क कर ली गई। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में लगभग 19 हजार से अधिक किसानों की भूमि को जब्त किया गया है।

• कांग्रेस के नेता कहते हैं कि यह मर्दों की भूमि है, इसलिए बलात्कार होता है। समझा जा सकता है कि ऐसी सोच वाले नेता और ऐसे राजनीतिक दल महिलाओं के प्रति किस तरह की दुर्भावना रखते हैं। ऐसी पार्टी को और ऐसे नेताओं को कोटा सहित पूरे राजस्थान की जनता भरपूर मजा चखाएगी।

• अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार में पांच साल से लूट-खसोट का शासन चल रहा है। अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार करते हुए जनता का हाल-बेहाल कर दिया है।

एनसीआई@कोटा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बुधवार को कोटा में दो सम्भाग स्तरीय बैठक लेकर पार्टी पदाधिकारियों से मंत्रणा की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सम्भागीय पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान सहित पूरे देश में हुए गरीबों के जन-कल्याण कार्य एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, दलित, आदिवासी एवं महिलाओं खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करें।

सम्भागीय बैठक को सम्बोधित करने के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि जो जोश और उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं में और भाजपा को लेकर यहां की जनता में दिख रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना मन बना लिया है। राजस्थान की जनता ने संकल्प ले लिया है कि वह राजस्थान में परिवर्तन चाहती है।जनता निश्चित रूप से कांग्रेस की भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत
सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी और भाजपा को आशीर्वाद देगी।भाजपा को कोटा की सभी 17 सीटों पर विजय मिलेगी।

युवाओं के साथ हुआ धोखा, भ्रष्टाचार में डूबी सरकार 

नड्डा ने कहा राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। महिलाओं का उत्पीड़न, किसानों के साथ धोखा, युवाओं के साथ धोखा और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को अलविदा कहने का राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस की सरकार में राजस्थान में हर दिन औसतन 17 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। लगभग 22 प्रतिशत बलात्कार के मामले अकेले राजस्थान में हो रहे हैं। यहां नाबालिग बच्चियों के रेप की 15 हजार से अधिक घटनाएं दर्ज की गई है। एनसीआरबी के रिकॉर्ड के अनुसार महिला उत्पीड़न में राजस्थान नम्बर एक पर है। करौली में दलित बहन के साथ किस तरह का पाशविक व्यवहार किया गया, इससे न केवल राजस्थान बल्कि पूरा देश शर्मिंदा है।

कर्ज माफी की जगह किसानों की भूमि जब्त की

भाजपा अध्यक्ष ने कहा-राजस्थान के युवा भी कांग्रेस की सरकार से परेशान बैठे हैं। राजस्थान में 17 बार पेपर लीक हुए हैं। 19 हजार से अधिक किसानों की भूमि को जब्त किया गया है। पिछले विधान सभा चुनाव में राहुल गांधी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन कर्ज माफी तो दूर, किसानों की जमीन कुर्क कर ली गई। लाल डायरी पर जिस तरह से कांग्रेस नेता बेशर्मी से जवाब देते हैं, उससे स्पष्ट हो जाता है कि किस तरह से कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार पर उदासीन है।

मर्दों की भूमि, इसलिए होते हैं बलात्कार 

नड्डा ने कहा- कांग्रेस के नेता कहते हैं कि यह मर्दों की भूमि है, इसलिए बलात्कार होता है। समझा जा सकता है कि ऐसी सोच वाले नेता और ऐसे राजनीतिक दल महिलाओं के प्रति किस तरह की दुर्भावना रखते हैं। ऐसी पार्टी को और ऐसे नेताओं को कोटा सहित पूरे राजस्थान की जनता भरपूर मजा चखाएगी और उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

नड्डा ने सुबह सवा ग्यारह बजे से सम्भागीय बैठक शुरू की। कोटा सम्भाग के पदाधिकारियों के साथ दो बैठकें कीं। इस बैठक में विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कोटा देहात के जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर सहित सम्भाग के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

कोटा सम्भाग की पहली बैठक में कोटा शहर, कोटा देहात और बूंदी के पदाधिकारी शामिल हुए। कोटा सम्भाग की दोनों बैठकों के पश्चात नड्डा किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले जयपुर से कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी आदि ने स्वागत किया।

सम्भागीय पदाधिकारियों से यह कहा –

नड्डा ने सम्भाग पदाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार में पिछले पांच साल से राजस्थान में लूट-खसोट का शासन चल रहा है। अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार करते हुए जनता का हाल-बेहाल कर दिया है। राजस्थान की जनता आए दिन पेपर लीक, माइनिंग घोटाला, सचिवालय में करोड़ों रुपए पकड़े जाने जैसे मामलों से जनता त्राहिमाम कर रही है। कांग्रेस की सरकार में नौकरियों की परीक्षा में रिश्वतखोरी हो रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।  राजस्थान के युवा यह अब नहीं सहेंगे। अशोक गहलोत कैबिनेट के एक मंत्री जब एक लाल डायरी को सार्वजनिक करते हुए अपने ही सरकार के भ्रष्टाचार को साक्ष्य के साथ उजागर करते हैं तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। राजस्थान में किसानों से लेकर आदिवासी, दलित, पिछड़ा, युवा, महिला सब गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से अत्यंत दुखी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अशोक गहलोत के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को जागरूक करें।

नड्डा ने गहलोत सरकार में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार में राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने के चक्कर में प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर के रख दिया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि राजस्थान में रोज औसतन 17 से 18 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध आज राजस्थान में हो रहे हैं, यह अत्यंत दुखद है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। नड्डा ने सम्भागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों मिलें और उन्हें गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.