April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

इस दिवाली तेल की जगह पानी से जगमग होंगे दीपक, 100 रुपए में मिलेंगे एक दर्जन, शिवलिंग भी पानी डालते ही जगमगा उठते हैं

इस दिवाली तेल की जगह पानी से जगमग होंगे दीपक, 100 रुपए में मिलेंगे एक दर्जन, शिवलिंग भी पानी डालते ही जगमगा उठते हैं

कोटा, उदयपुर सहित राज्य के तकरीबन सभी जिलों में उपलब्ध इन दीपकों की खासियत यह है कि वे पानी से जलते हैं।‌ इस प्रकार यह है दीपावली पर अनोखी बात होगी। जबकि इन दीपकों को देखने से इनकी इस खासियत का अहसास तक नहीं होता है।

एनसीआई@कोटा/जयपुर

किस्से कहानियों में पानी से दीपक जल उठने की बात सामने आती है, मगर अब यह बात हकीकत में सामने आ गई है। इस बार की दिवाली पर यह अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। ये पानी से जगमगा उठने वाले दीपक बिना तेल और बाती के ही‌ आपके घर की देहलीज, मुंडरों सहित पूरे घर, मां लक्ष्मी के पूजा स्थल को भी रोशन कर देंगे। कोटा में तो ऐसे शिवलिंग भी मिल रहे हैं, जिनमें पानी डालते ही वह जगमगा उठते हैं। कोटा की सब्जी मंडी इलाके की इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी इस तरह के आइटम मौजूद हैं।

 

पानी से डालते ही रोशन हो जाने वाले दीपक प्लास्टिक से बने हुए हैं। ये मानवीय उपयोग के लिए उपयुक्त हैं। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इस दीपक को 20 रुपए में खरीद सकते हैं। एक दर्जन दीपक मात्र 100 रुपए में मिल रहे हैं। ये दीपक इस बार तकरीबन पूरे राज्य की दुकानों में मिल रहे हैं। इसमें अलग-अलग डिजाइन के दीपक हैं। साथ ही आरती के पांच बत्ती वाली आरती के, आकर्षक फ्लावर डिजाइन में फ्लोटर डिजाइन में दीपक भी मिल रहे हैं। ये दिखने में काफी आकर्षक हैं।

पॉकेट फ्रेंडली हैं इस बार सजावटी दीपक और लाइट्स

इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर कई प्रकार की आकर्षक सजावटी लाइट्स और दीपक उपलब्ध हैं, जो आपके घर को और भी आकर्षक बना सकते हैं। इनडोर सजावट के लिए खास तरीके की फ्लॉवर डिज़ाइन वाले हेंगिंग भी उपलब्ध हैं, जो देखने में काफी आकर्षक होते हैं। विक्रेता ने बताया कि इस बार बाजार में कीमतों में पिछले साल के मुकाबले करीब 15 से 20 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे डेकोरेशन लाइट्स की कीमत काफी कम है। 50 रुपए से शुरू होने वाली लाइट्स की लड़ी भी उपलब्ध है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.