April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पीएम मोदी ने चुनावी मंच से राहुल गांधी को कहा ‘मूर्खों का सरदार’, जानिए इसका कारण

पीएम मोदी ने चुनावी मंच से राहुल गांधी को कहा ‘मूर्खों का सरदार’, जानिए इसका कारण

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने राहुल गांधी को मूर्खों का सरदार तक कह दिया। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा

एनसीआई@बैतूल (मध्य प्रदेश)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मौजूदा चुनावी मौसम में कांग्रेस पर अपना सबसे जोरदार हमला बोला। उन्होंने भारत में मोबाइल फोन के बारे में राहुल गांधी के द्वारा की गई टिप्पणी पर उन्हें ‘मूर्खों का सरदार’ कहा। पीएम मोदी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि राहुल गांधी ने कहा था कि हम जो मोबाइल यूज करते हैं, इनमें से अधिकतर ‘ चीन में बने होते हैं। मोदी ने इसमें जोड़ा कि- भारत अब एक लाख करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन निर्यात करता है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता भारत की उपलब्धि को नजरअंदाज करने की मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं।

अपनी इस बात को पीएम मोदी ने इन शब्दों में कहा “कल कांग्रेस के एक बुद्धिमान व्यक्ति कह रहे थे कि देश की जनता के पास मेड इन चाइना मोबाइल ही है। अरे ‘मूर्खों के सरदार’, कौन सी दुनिया में रहते हो? कांग्रेस के नेता भारत की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने की मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं। आश्चर्य है कि उन्होंने ऐसा कौन सा विदेशी चश्मा पहन लिया है कि वे भारत में नहीं देख पा रहे हैं।” उन्होंने हालांकि इसमें राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। पीएम‌ मोदी ने दावा किया कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।

मोदी ने कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भारत में मोबाइल फोन का विनिर्माण 20 हजार करोड़ रुपए से कम था। आज, भारत का यह उद्योग 3.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो गया है। भारत 1 लाख करोड़ रुपए के मोबाइल फोन का निर्यात भी कर रहा है।”

मंगलवार को पीएम मोदी ने राज्य में एक और रैली में कहा कि जनता का तूफान कांग्रेस को मध्य प्रदेश से उखाड़ फेंकेगा। पीएम ने कहा “मैं इस बैठक में बड़ी संख्या में लोगों को भाग लेते हुए देख सकता हूं, जिनमें से कई धूप में खड़े थे, क्योंकि रैली के लिए किए गए इंतजाम भीड़ की तुलना में थोड़े कम थे। राज्य में एक तूफान चल रहा है जो कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगा।”

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों के सबसे बड़े आलोचकों में से एक राहुल गांधी ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा था कि उनकी पार्टी भारत को विनिर्माण केंद्र बनाना चाहती है। “आप अपने मोबाइल फोन के पीछे, अपनी शर्ट, अपने जूते के पीछे देखें – आपको वहां ‘मेड इन चाइना’ लिखा हुआ मिलेगा। क्या आपने कैमरे और शर्ट के पीछे ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ टैग देखा है? हम यही करना चाहते हैंं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.