कांग्रेस की हार से आहत कार्यकर्ता ने खाया था जहर, इलाज के दौरान हो गई मौत
एनसीआई@उदयपुर
विधानसभा चुनाव के परिमाण आने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की हार से आहत एक कार्यकर्ता ने जहर खा लिया था। उसकी इलाज के दौरान आज अस्पताल में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कार्यकर्ता का नाम धनाराम गरासिया था। वह बेकरिया थाना क्षेत्र के शिवडिया गांव का निवासी थे। उसने चुनाव नतीजे आने के बाद जहर खा लिया था। इसके बाद उसने एक दुकान पर जाकर यह बात बताई थी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
