April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने 8 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 24 घंटे में ही कर लिया बरामद

कोटा: भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने 8 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 24 घंटे में ही कर लिया बरामद

एनसीआई@कोटा

शहर के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने 8 दिसम्बर को दानमलजी का आहता से लापता हुई 8 वर्षीय बालिका को आदर्श कॉलोनी डडवाड़ा, चौपड़ा फार्म से दस्तयाब कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस मामले में 9 दिसम्बर को बालिका की मां ने थाना भीमगंजमंडी में पर रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा गया था कि कल, 8 दिसम्बर को शाम 4 से 5 बजे के बीच उनकी दोनों बेटियां घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद बड़ी बेटी तो साढ़े छह बजे करीब वापस लौट आई,। लेकिन छोटी बच्ची नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 में प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी कोटा शहर संजय गुप्ता व डीएसपी खींव सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी भीमगंजमंडी धनराज मीना के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया। इस टीम ने बालिका की तलाश शुरू की। इसमें घटनास्थल के आसपास एवं थाना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज में गुमशुदा बालिका एक महिला के साथ जाते हुए नजर आई। इस पर मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी सूत्रों के आधार पर बालिका को आदर्श कॉलोनी, डडवाड़ा, चौपड़ा फार्म से दस्तयाब कर लिया।

इसके लिए गठित टीम में हेड कांस्टेबल धनराज मीना, मनोज कुमार, प्रदीप कौर, ओमवीर, ओमदत्त (एएचटीयू), कांस्टेबल मोहित, गोपाल, मनोज, मदनलाल, देवीलाल व बृजराज शामिल रहे। इसमें आसूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज देखकर गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने में कांस्टेबल मोहित की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.