July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एसएफआई ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की कार को टक्कर मारी और काले झंडे दिखाए, राज्यपाल ने सीएम पर लगाया उन्हें चोट पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप

एसएफआई ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की कार को टक्कर मारी और काले झंडे दिखाए, राज्यपाल ने सीएम पर लगाया उन्हें चोट पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम विजयन पर चोट पहुंचाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम किसी बात पर उनसे असहमत हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि सीएम को उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए ‘साजिश रचनी’ चाहिए।

एनसीआई@नई दिल्ली

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दरअसल जब राज्यपाल दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जा रहे थे तो सीपीआईएम की छात्र विंग एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कार को टक्कर मार दी और काले झंडे दिखाए।

इस घटना के बाद राज्यपाल गुस्से में अपनी कार से बाहर निकले और मीडिया से कहा कि यह सीएम विजयन ही थे, जिन्होंने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेजने की ‘साजिश’ रची थी।

राज्यपाल ने कहा, “क्या यह संभव है कि अगर सीएम का कार्यक्रम चल रहा हो तो प्रदर्शनकारियों के साथ कारों को वहां जाने की अनुमति दी जाएगी? क्या वे (पुलिस) किसी को भी सीएम की कार के पास आने की इजाजत देंगे?” यहां प्रदर्शनकारियों की कारें खड़ी थीं और पुलिस ने उन्हें अंदर धकेल दिया और वे भाग गए।

राज्यपाल ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे मुख्यमंत्री हैं, जो मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए साजिश रच रहे हैं और इन लोगों को भेज रहे हैं। ‘गुंडों’ ने तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर कब्जा कर लिया है।”

उन्होंने आगे तर्क दिया कि अगर सीएम किसी बात पर उनसे असहमत हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि सीएम को उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए “साजिश रचनी” चाहिए। खान ने यह भी दावा किया कि राज्य में संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त होती दिख रही है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल उन पर काले झंडे लहराए, बल्कि उनके वाहन पर दोनों तरफ से प्रहार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.