कार्डियक अरेस्ट से एसएमएस के 48 वर्षीय डॉक्टर की मौत, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट में थे प्रोफेसर
एनसीआई@जयपुर
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस)के डॉ. नीतिन पांडे (48) की गुरुवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में कार्डियक अरेस्ट (अटेक) से मौत हो गई। डॉ. पांडे मेडिकल कॉलेज के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे। उनका खेलों के प्रति उनका अच्छा रुझान था।
डॉ. पांडे विंटर वैकेशन में अपनी फैमिली के साथ अपने ससुराल रतलाम गए थे। वहां उन्हें घर पर ही अटेक आया। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए, मगर वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
भीलवाड़ा के रहने वाले थे
48 साल के डॉ. पांडे मूलरूप से भीलवाड़ा के रहने वाले थे। उन्होंने उदयपुर से एमबीबीएस करने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज से फिजिकल मेडिकल रिहबिलेशन में एमडी की थी। वह बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ दूसरी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी काफी एक्टिव रहते थे।
डेढ़ साल में ही सामने आए ऐसे 3-4 मामले
उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ साल में ही कार्डियक अरेस्ट या ब्रेन स्ट्रोक से डॉक्टर्स की मौत के तीन-चार मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले जेके लॉन हॉस्पिटल के ही अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता की इसी साल फरवरी में ब्रेन स्टॉक से डेथ हुई थी। इसके अलावा दो निजी हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टरों की भी खेलने के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो चुकी है।
