April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों के बंटवारे की सूची जारी, जानें किसको, क्या मिला

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों के बंटवारे की सूची जारी, जानें किसको, क्या मिला

एनसीआई@जयपुर

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपने पास रखा है। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी को वित्त के साथ छह विभाग दिए गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ चार विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और जन अभाव अभियोग विभाग दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 दिसम्बर शनिवार को 22 ​विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। इनमें 12 केबिनेट, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 5 राज्य मंत्री शामिल हैं। इसके बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। अब शुक्रवार को विभाग के बंटवारे के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजे थे, जिसे मंजूरी मिल गई है।

ये हैं केबिनेट मंत्री

1. डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
2. गजेंद्र सिंह खींवसर
3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
4. बाबूलाल खराड़ी
5. मदन दिलावर
6. जोगाराम पटेल
7. सुरेश सिंह रावत
8. अविनाश गहलोत
9. जोराराम कुमावत
10. हेमंत मीणा
11. कन्हैयालाल चौधरी
12. सुमित गोदारा

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. संजय शर्मा
2. गौतम कुमार दक
3. झाबर सिंह खर्रा
4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
5. हीरालाल नागर

5 राज्य मंत्री

1. ओटाराम देवासी
2. डॉ मंजू बाघमार
3. विजय सिंह चौधरी
4. केके विश्नोई
5. जवाहर सिंह बेड़म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.