April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अब जयपुर से अयोध्या के लिए भी फ्लाइट, सप्ताह में चार दिन भरेगी उड़ान, महज 1.45 घंटे में पहुंचेंगे अयोध्या

अब जयपुर से अयोध्या के लिए भी फ्लाइट, सप्ताह में चार दिन भरेगी उड़ान, महज 1.45 घंटे में पहुंचेंगे अयोध्या

एनसीआई@जयपुर

अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए अब जयपुरवासियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 1 फरवरी से स्पाइसजेट ने जयपुर से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह यात्रियों को महज 1 घंटा 45 मिनट में जयपुर से अयोध्या और अयोध्या से जयपुर पहुंचा देगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी।

स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-3421 सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना होगी और 9 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या लेंड करेगी। वहीं स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-3426 दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या से उड़ान भरेगी, जो शाम 5 बजकर 30 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लेंड करेगी।

वाराणसी और लखनऊ के लिए ही डायरेक्ट फ्लाइट

उल्लेखनीय है कि जयपुर से अयोध्या के लिए अब तक कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं थी। हालांकि जयपुर से रोजाना स्पाइसजेट की वाराणसी और इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ के लिए डायरेक्ट फ्लाइट है। इस प्रकार यह राजस्थान से अयोध्या सीधी जाने वाली पहली फ्लाइट होगी।

वहीं, अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू होने के साथ ही स्पाइसजेट द्वारा जयपुर से सूरत जाने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि जो फ्लाइट अब तक जयपुर से सूरत और सूरत से जयपुर उड़ान भर रही थी, वही फ्लाइट अब अयोध्या और जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।

स्पाइसजेट एयरलाइंस के साथ ही जयपुर से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा भी अयोध्या के लिए अगले जल्द फ्लाइट शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इन ट्रेन से भी जयपुर से पहुंच सकते हैं अयोध्या

इसके साथ ही आम जनता जयपुर से ट्रेन के माध्यम से भी अयोध्या जा सकती है। हालांकि जयपुर से अयोध्या जाने वाली ज्यादा ट्रेनें फिलहाल नहीं हैं। कुछ ट्रेन अयोध्या से होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों में जयपुर से अयोध्या जाने में 13 से 18 घंटे का समय लगता है। इनमें से अधिकतम साप्ताहिक ट्रेन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.